बिहार

एम्स पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025, वॉकाथॉन के साथ दिया गया “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी” का संदेश

फुलवारीशरीफ, अजीत। एम्स पटना में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम केंद्रीय सतर्कता आयोग की पहल के तहत पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया गया. इस वर्ष थीम रही — “सतर्कता : हमारी साझा ज़िम्मेदारी”.

कार्यक्रम का संचालन मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. उत्पल आनंद के मार्गदर्शन में हुआ. सप्ताह के दौरान प्रशासनिक ब्लॉक से ओपीडी तक वॉकाथॉन आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगे.) डॉ. राजू अग्रवाल, उप निदेशक नीलोत्पल बल, अधिष्ठाता डॉ. पुनम प्रसाद भदानी सहित संकाय, रेजिडेंट, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारी शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

कार्यकारी निदेशक ने कहा कि सतर्कता केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सार्वजनिक सेवा की नैतिक जिम्मेदारी है. मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. आनंद ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई आत्म-अनुशासन से शुरू होती है।

सप्ताह की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा से हुई, जिसमें अधिकारी और कर्मचारियों ने ईमानदारी बनाए रखने की शपथ ली. इसके अलावा सतर्कता विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों और रेजिडेंट्स ने भाग लिया। सप्ताह का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के लिए जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी अनिवार्य है।

Related posts

एम्स पटना नेत्र बैंक बना नेत्रहीनों के लिए नई रोशनी का सहारा

मासूम रोजेदारों की मिसाल : तलहा मसूद और अनाया फातिमा ने रखा पहला रोजा

जमीन विवाद में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार!

error: