बिहार

शातिर ठगों ने अब केबीसी को बनाया लूटने का जरिया, ऐसा मैसेज आपको बना सकता है कंगाल..!

फूलवारीशरीफ(अजीत यादव): नमस्कार आप अमिताभ बच्चन को देखते सुनते आ रहे हैं ,और अब आप अमिताभ बच्चन वाले केबीसी की ओर से लकी ड्रा का रिजल्ट सुन रहे हैं । आपके लिए के केबीसी ने व्हाट्सएप से मिलकर एक लकी ड्रा का प्लान तैयार किया है जिससके आप लकी विनर निकले हैं,आपको मुबारक हो आपने पूरे 25 लाख रुपये का लकी ड्रा जीत लिया है….अब आप अपने वॉट्सऐप पर भेजे गए मैसेज जो फॉलो करें और अपनी किस्मत को 25 लाख की इनामी राशि से सवारें,

घबराए नही, आपके मोबाइल के वाटसएप पर ऐसा मैसेज कभी भी आ सकता है, तो जरा सम्भल कर रहें और ऐसे किसी भी वॉट्सऐप मैसेज को बिल्कुल भी फ़ॉलो नही करें, वरना 25 लाख के लालच में आपके अकाउंट को शातिर खाली कर सकते हैं। जी , हा । आजकल ऐसे ही लुभावने कई मैसेज लोगो के मोबाइल और व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे हैं। यह एक तरह का ठगने का साइबर लुटेरों का अलग अंदाज सामने आया है। अब साइबर लुटेरों ने देश और दुनिया भर में चर्चित अमिताभ बच्चन के होस्ट वाले केबीसी के जरिए लोगों को लूटने का नया प्लान तैयार कर अनेको लोगों को मोबाइल पर लुभावने मैसेज भेज रहे हैं। कई लोग ऐसे लुभावने मैसेज के जरिये लाखोँ की ठगी के शिकार हो चुके हैं। इस तरह के मैसेज आने की शिकायत पटना के कई थानों में पहुंच रहा हैं। रविवार की देर रात करीब नौ बजे ऐसा ही मैसेज फूलवारी शरीफ में एक जीओ मोबाइल नम्बर धारक के पास आया तो उन्होंने इसकी जानकारी स्तानीय फुलवारीशरीफ थानेदार के मोबाइल नंबर पर भेज कर अपने शिकायत बताई है। फुलवारीशरीफ थानेदार रफीकुर रहमान ने कहा कि शातिर ठगों से लोगों को जागरूक रहना होगा। ऐसा फेक मैसेज आए तो अविलम्ब थाना पुलिस को सूचित करें। थानेदार ने कहा कि ऐसे मैसेज आने वाले लोगों की शिकायतों को टेक्निकल सेल के जरिए तहकीकात किया जा रहा है।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न