पटना, न्यूज क्राइम 24। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से पटना-हावड़ा सहित कुल 9 ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का शुभारंभ कर देशवासियों की सेवा में समर्पित की।

इस अवसर पटना जंक्शन पर आयोजित शुभारंभ समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे जी, श्री विवेक ठाकुर जी सासंद राज्यसभा, पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव जी, दीघा विधायक श्री संजीव चौरसिया जी, जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उप मेयर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी जी तथा पार्टी के हजारों संख्या में कार्यकर्ता भी मौजुद थे।श्री प्रसाद ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पटना को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात के लिए आभार एवं अभिनंदन कहा।
श्री प्रसाद ने कहा की वंदे भारत नए भारत-उदयीमान भारत का प्रतीक है। आधुनिक व विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन रेल यात्रियों को तेज और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। साथ ही यह गर्व महसूस होता है की माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह आधुनिक व विश्वस्तरीय सुविधाओ से लैस वंदे भारत ट्रेन भारत में ही डिजाइन हुई और भारत में ही निर्मित स्वदेशी ट्रेन है।
श्री प्रसाद ने कहा की वंदे भारत ट्रेन को देखकर स्थानीय जनता एवं यात्रियों का उत्साह व जोश देखने लायक था। वंदे भारत ट्रेन नए भारत-आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण और आधुनिकरण यात्रियों को सुगम यात्रा सुनिश्चित कर रही है।
कार्यक्रम से पूर्व पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद पटना जंक्शन पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायी “मन की बात” सुनी।
श्री प्रसाद ने बताया की प्रधानमंत्री जी ने सभी देशवासियों को संबोधित करते हुए आग्रह किया कि आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। अपने कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं, अपनी मंजिल तक पहुँच सकते हैं कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में सभी देशवासियों से भारत की विविधता का दर्शन, अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को समझने, कर्नाटक के होयसड़ा मंदिरों को UNESCO द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन, जर्मनी की कैसमी का भारतीय संस्कृति और संगीत के प्रति प्रेम, हैदराबाद की बिटिया ‘आकर्षणा सतीश’ की प्रेरक कहानी, उत्तराखंड में युवाओं द्वारा शुरू की गई घोड़ा लाइब्रेरी, राजस्थान के टीम कोबरा, तमिलनाडु के ऑटो ड्राइवर द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र व गांधी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाने, वोकल फॉर लोकल सहित अन्य विषयों पर देशवासियों को प्रेरित व मार्गदर्शित की।
