बिहार

फर्जी मुठभेड़ की आड़ में फुलवारी के जाहिद की यूपी पुलिस ने कर दी हत्या : गोपाल रविदास

20240926 200635

पटना, अजित यादव : भाकपा-माले के फुलवारी से विधायक गोपाल रविदास ने कहा है कि मुठभेड़ में जाहिद उर्फ सोनू की हत्या की फर्जी खबर यूपी पुलिस बना रही है. हमारी पार्टी के यूपी के नेता व केंद्रीय कमिटी के सदस्य का. ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने आज गाजीपुर के उस इलाके का दौरा किया जहां तथाकथित मुठभेड़ की बात कही गई है.कॉमरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने बताया है कि वहां पर कोई भी मुठभेड़ नहीं हुआ बल्कि पुलिस ने ठंडे दिमाग से उसकी हत्या की है.

माले विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि मृतक जाहिद के पिता द्वारा दिया जा रहा बयान सच प्रतीत हो रहा है. कोई भी व्यक्ति किसी मुकदमे में आरोपित हो सकता है लेकिन पुलिस को कहीं से भी यह अधिकार नहीं है कि मुठभेड़ बताकर उसकी हत्या कर दी जाए. कानून पुलिस को यह कहीं से इजाजत नहीं देता. विधायक रविदास ने कहा की यूपी के योगी माॅडल की आंच अब बिहार तक पहुंचने लगी है. हम केंद्र और बिहार सरकार से मांग करते हैं कि वह इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए ताकि पीड़ित परिजनों को न्याय मिल सके.

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!