बिहार

बिहार के जर्दालु आम की विशिष्ट पहचान : सम्राट चौधरी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 16 जून । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राजभवन पटना में माननीय राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर जी के साथ राजेन्द्र मंडप में आम विविधता महोत्सव “बिहार आमोत्सव-2024” का अवलोकन किया तथा कृषक बंधुओं से संवाद भी किया।

उन्होंने कहा कि बिहार में 300 से अधिक किस्मों के आम उत्पादित हो रहे, जिन्हें यहाँ प्रदर्शित किया गया है। बिहार के जर्दालु आम की विशिष्ट पहचान है। इसे मोदी सरकार ने GI टैग भी दिया है, जिससे बिहार में आम के पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं प्रोसेसिंग आदि की व्यवस्था बढ़ी है और किसानों की आय भी वृद्धि हुई।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार में आम की खेती और उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ये पर्यावरण के अनुकूल भी होते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में आमों की इतनी विविधताएँ पायी जाती है फिर भी बिहार का देश में आम उत्पादन में चौथा स्थान है, इस तरह के आयोजन से आम के उत्पादन और विपणन में बढ़ोतरी होगी और निश्चित तौर पर बिहार आम उत्पादन में अपना प्रथम स्थान हासिल करेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार कृषि आधारित उद्योग लगाने की योजना भी बना रही है , जिससे किसानों को लाभ हो सकेगा।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: