बिहार

केंद्रीय राज्य मंत्री ने गुरु घर में मत्था टेका

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भारत सरकार के पंचायती राज के राज्य मंत्री श्री सतपाल सिंह बघेल ने श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेक कर गुरुघर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

तख्त साहिब के ग्रंथी ने उन्हें सिरोपा प्रदान किया और गुरु जी के बचपन से जुड़ी शस्त्र और चरण पादुका का दर्शन कराया। दर्शन से प्रभावित हो माननीय मंत्री ने कहा कि गुरु जी के जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरूद्वारा मत्था टेक कर मैं धन्य हो गया। हम सभी लोग उन्हें सर्वशदानी के रूप में देखते हैं। उन्होंने धर्म और राष्ट्र रक्षा के लिए सर्वश बलिदान कर दिया जो आज के पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

Advertisements
Ad 1

उनके साथ पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, महामंत्री विनय केसरी मौजूद थे।
गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। साथ में अधीक्षक दलजीत सिंह, मैनेजर दिलीप सिंह पटेल भी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना सिटी में मुख्यमंत्री ने मंदिरों में टेका मत्था, बिहार की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

error: