बिहार

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने बी आई ए के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): केंद्रीय राज्यमंत्री उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सह वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। श्री चौबे ने आशा व्यक्त की हैं कि अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में बीआइए बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा.

श्री चौबे ने कहा कि बिहार जैसे उद्योग में पिछड़े राज्य में बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन ने औद्योगिक विकास के लिए हमेशा अपने स्तर पर सरकार से मिलकर पहल की है। बिहार में नीतीश सरकार रहने और केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद इसमें विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि किस तरीके से बिहार की निर्भरता कृषि से घटाकर उद्योग की ओर किया जाए। इसमें बीआइए की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.

Advertisements
Ad 1

मैं बी आई ए की 77 वीं वार्षिक सभा में वर्ष 2021–22 के लिए निर्वाचित अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह– सुबोध गोयल–भरत अग्रवाल, महासचिव सीए आशीष रोहतगी और कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी सहित कार्यकारिणी परिषद के सामान्य श्रेणी से निर्वाचित 21 और आरक्षित श्रेणी से निर्वाचित तीनों सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में बीआइए और बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा।
 
     

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित

error: