उत्तरप्रदेश

दो युवको पर चाकू से हुआ हमला, एक कि हुई मौत,दो गंभीर रूप से हुए घायल

बलिया(संजय कुमार तिवारी): रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महराजपुर काली मंदिर के पास चार युवकों ने दशहरा मेला घूमकर लौट रहे दो युवकों पर हमला बोल दिया। वारदात में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो घायल हो गये। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
महाराजपुर गांव निवासी देवेंद्र चौहान (24) व सुनील चौहान (23) रसड़ा कस्बे में शुक्रवार की रात मेला घूमने आये थे। रात करीब 9 बजे दोनों घर लौट रहे थे, तभी सिगहीं-जाम मार्ग पर स्थित महराजपुर गांव की काली मंदिर के पास उन पर हमलावर टूट पड़े। हमलावरों ने न सिर्फ देवेंद्र और सुनील पर हमला बोला, बल्कि उनके बचाव में आये मयंक को भी पीट दिया। इससे तीनों घायल गये। उन्हें गंभीरावस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने देवेंद्र को रेफर कर दिया। फिर उसे वाराणसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने मयंक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

Related posts

पूर्व CRPF जवान की हत्या के बाद अंतिम संस्कार से इनकार, एडीएम के आश्वासन पर माने परिजन

पूर्व CRPF जवान की हत्या के बाद अंतिम संस्कार से इनकार, एडीएम के आश्वासन पर माने परिजन

जलस्तर के बीच नाव से पढ़ने स्कूल जाने के लिए मजबूर छात्र

error: