क्राइमबिहार

पटनासिटी में दो युवकों को मारी गोली!

20240603 144225

पटनासिटी, रॉबीन राज। पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप अपराधियों ने  दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया हैं। वहीं घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हैं।

बताया जा रहा हैं की सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने सूरज और लल्लू को नजदीक से गोलियां मारी। जिसमे सूरज को तीन गोली लगी है। दो गोली पीठ में और एक गोली कमर में। वहीं लल्लू को भी अपराधियों ने दो गोली मारी हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही हैं और आसपास के कैमरे को भी खंगाल रही हैं।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!