क्राइमताजा खबरेंबिहार

कार सहित विदेशी शराब के दो धंधेबाज गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): फुलवारी में स्थानीय थाना पुलिस की गश्ती टीम ने एम्स गोलंबर के पास वाहन तलाशी के दौरान एक सैंट्रो जिंग कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।साथ मे पुलिस ने कार सवार दो धंधे वालों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर फुलवारी शरीफ थाना की टीम एम्स गोलम्बर के पास चेकिंग लगा कर वाहन पर शराब तष्करी करने वालों को दबोच लिया। कार में 58 बोतल विदेशी ब्रांडेड शराब के साथ दो युवक सन्नी कुमार साव दानापुर तथा रोहित कुमार झा बेनीपुर दरभंगा को किया गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में शराब तस्करों ने बताया कि यह लोग पटना के गुलजारबाग इलाके में शराब की डिलीवरी देने जा रहे थे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: