क्राइमताजा खबरेंबिहार

दो छात्रों को किया गिरफ्तार, कमरे से मिली पिस्टल व कारतूस!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): खाजेकलां व बहादुरपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए सैदपुर हॉस्टल से दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए छात्रों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल व एक देसी कट्टा समेत कारतूस बरामद किया है।बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ बाहरी अपराधी छात्रावास में आए हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने सैदपुर हॉस्टल में दबिश दी और दो को हथियार व कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार छात्रों से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है. बता दें कि 15 दिन पहले ही दो गुटों में भिड़ंत के दौरान छात्रावास के ही एक छात्र को पैर में गोली लगी थी। इसके पहले भी सैदपुर छात्रावास में कई घटनाएं हो चुकी है।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: