अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया एसएसबी के स्पेशल पेट्रोलिंग टीम के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या-197/5 के समीप बुधवार की शाम, नाका लगाकर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में आ रहे दो बाइक सवार व्यक्ति को रोक कर जांच करने पर उनके पास से विभिन्न ब्रांड के नेपाल निर्मित शराब बरामद किया गया।
जिसमें नेपाली शराब 60 लीटर, गोरखा बियर -08 कैन,के अलावे दो बाइक जप्त किया गया है। वहीं तस्करी में शामिल सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी गांव वार्ड एक निवासी साजन कुमार पिता मुकेश पासवान एवं शंकरपुर चिलमिलिया वार्ड तेरह निवासी सहजाद कुमार है। इस बाबत कैंम्प प्रभारी बसमतिया ने बताया की गुरुवार को शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को कागजी कार्रवाई कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया गया है।
