क्राइमबिहार

पटना में देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या, पटनासिटी के रहने वाले व्यक्ति!

पटना(अजीत यादव): राजधानी पटना में देर रात दो लोगों की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और दोनों शवों को पटना के बाईपास थाना और गोपालपुर थाना के सीमा क्षेत्र के पास फेंककर फरार हो गए. देर रात दो दो लोगों की हत्या कर फेंका हुआ सब बरामद होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची बायपास थाना और गोपालपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में किया। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना इलाके के रहने वाले के रूप में हुई है. दोनों ही मृतकों के नाम पता के सत्यापन पुलिस कर रही है।

दरअसल , देर रात पटना के गोपालपुर और बाईपास थाना इलाके की सीमा में दो लोगो की गोली मार हत्या कर फेंका हुआ डेड बॉडी पुलिस को मिला है.दोनो शवों को बाईपास थाना पुलिस ने कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज कर छानबीन कर रही है.

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में पटना के बाईपास थाना अध्यक्ष ने बताया कि 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है दोनों शवों को पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम करा रही है मृतक दोनों शख्स पटना के पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना इलाके के रहने वाले हैं. जिनका नाम पता का सत्यापन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि हत्या तीन लोगों ने और किस कारणों से किया है इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Related posts

ईरान पर हमले के विरोध में पटना में मार्च, ट्रंप और नेतन्याहू का पुतला दहन

हाईवे पेट्रोलिंग कार्यों की समीक्षा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

हाईवे पेट्रोलिंग इंटरसेप्टर वाहनों के संचालन की हुई समीक्षा, तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती के निर्देश

error: