क्राइमबिहार

दो गुटों में जमीन क़ो लेकर मारपीट पत्थर बाजी

फुलवारी शरीफ, (न्यूज क्राइम 24) फुलवारी शरीफ में बुधवार की देर शाम दो दबंग गुटों के लोग आपस में भीड़ गये और देखते देखते ही पत्थर बाजी होने लगी. मामला एक कठ्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद का परिणाम है. पत्थर बाजी की खबर पा कर मौके पर पुलिस पहुंची. मौके पर पहुंचे पुलिस ने लाठियां भांज कर सबको खदेड दिया.मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. शहर के जिस स्थान चौराहा पर वारदात हुई वह शहर का हृदय स्थली माना जाता है. हंगामे के बाद सनसनी फैल गई.

थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया की बुधवार की देर शाम जब लोग इफ्तार की तैयारी कर रहे थे और बाजार में भीड़ भार था उसी समय एक कठ्ठा जमीन को लेकर हो रहे विवाद ने तुल पकड़ लिया.

इस बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गये और जम कर हंगामा हुआ. हंगामे की खबर पा कर पुलिस मौके पर पहुंची मगर वह कुछ नहीं कर पाई.

एएसपी फुलवारी शरीफ ने बताया कि एक कठ्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है.हंगामे करने वालों की तलाश की जा रही है. कई नाम आये हैं जिनको पुलिस खोज रही है.

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: