बिहार

श्री गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय के दो कर्मी सेवानिवृत्त हुए

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय पटना सिटी में रसायनशास्त्र के प्रोफेसर डॉ राजीव कुमार सिंह एवं वनस्पति विज्ञान के सहायक कर्मचारी श्री श्यामा ठाकुर सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर रसायनशास्त्र विभाग में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजित किया गया। रसायनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ कनक भूषण मिश्र एवं सभी उपस्थित शिक्षकों का स्वागत किया। इस आयोजन को आगे बढ़ाते हुए डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय को डॉ रमेश कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित एवं स्वागत किया गया। डॉ राजीव कुमार सिंह लगभग 40 वर्षों की सेवा अतुलनीय रहा है। इनका कर्म ही इनकी पहचान है जिसे आज अंतिम दिन भी अपना वर्ग संचालित करते हुए किया।

ये महाविद्यालय में हमेशा ही महाविद्यालय समय पर उपस्थित रहें हैं। इनका आचरण व्यवहार काफी अच्छा रहा है। वही दूसरी ओर वनस्पति विज्ञान के सहायक कार्यपालक श्री श्यामा ठाकुर ने भी इस महाविद्यालय में लगभग 42 वर्ष तक सेवा की है। वनस्पति विज्ञान की अध्यक्षा डॉ पुष्पा सिन्हा ने इनके कार्य काल को काफी सराहा है।इनका भी कार्यकाल हमेश ही समयनुसार रहा है। इसका स्वभाव शांति प्रिय रहा है। प्राचार्य द्वारा डॉ राजीव कुमार सिंह एवं श्री श्यामा ठाकुर को फूल माला से सम्मानित कर विभाग द्वारा उपहार भी दिया गया। कर्मचारी गण की तरफ से दोनों सम्मानित व्यक्ति को माला पहना कर सम्मानित किया गया एवं सभी कर्मचारियों की ओर से स्वस्थ रहने की कामना की। इसके बाद मंच से डॉ उमेश कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त होना अपने आप में दूसरी पारी की शुरुआत होती है, जिस प्रकार से इनका कार्यकाल सफल रहा वैसा ही आने वाला जीवन सफल रहे, एवं स्वास्थ्य ठीक रहे।

आगे मंगल कामना करते हुए सफल जीवन की कामना की। आगे मंच से के के धर, डॉ रमेश कुमार ने इनकी कार्यकाल पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सेवा निवृत्त डॉ नन्द कुमार ने अपनी रचना से विदाई समारोह को रोचक एवं भावुक पल में समा बांध दिया। छात्रों की ओर से रवि रंजन ने अपना बात रखते हुए इनके शिक्षण कार्य की तारीफ किया, ये एक सफल शिक्षक के रूप में रहें है। इसके अलावा अन्य छात्रों ने भी अपने बात रखी। इस अवसर पर डॉ राजीव कुमार सिंह के ।परिवार भी उपस्थित रहें। कर्मचारी संघ की ओर से श्री राजेश्वर जी ने दोनों की विदाई पर अपना मत रखा। आगे राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारी उपलब्धि हमारे परिवार की सफलता है।

Advertisements
Ad 1

मैं अच्छा शिक्षक हूं पर अच्छा वक्ता नहीं हूं। छात्र हमेशा आगे बढ़े यही कामना है, महाविद्यालय निरंतर आगे बढ़ता रहे।अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ कनक भूषण मिश्र ने इनके कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। इनका काम करने का तरीका ऐसा था कि इनसे कई बार हमें जलन होती थी छात्र इन्ही को सिर्फ खोजता था वर्ग के लिए। आगे प्राचार्य कहा कि आगे आपका संसार आपका परिवार ही है। स्वस्थ रहने की कामना भी किया । श्यामा ठाकुर पर उन्होंने कहा कि ये कभी सेवा निवृत्त नहीं होंगे। इनके पास बहुत कला है ये राजनीति एवं समाज से जुड़े हुए है। दोनों के लिए स्वस्थ रहने के लिए ईश्वर से कामना किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ रमेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण डॉ उमेश सिंह, डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ के के धर, , डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. करुणा राय, डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ फ़ज़ल अहमद, डॉ सुप्रिया झा, डॉ सुशील कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. जन्मेजय कुमार, डॉ निशिकांत कुमार, डॉ चंचला कुमारी, डॉ अनीश कुमारी सीमा कुमारी, इंद्रजीत कुमार, सूरज कुमार, एवं सेवा निवृत्त शिक्षक डॉ नन्द कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही। कर्मचारी गण की ओर से महाविद्यालय के शरबिंद कुमार, राजेश्वर कुमार, मो. आबिद, एवं सेवा निवृत्त कर्मचारी कन्हैया प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सघन छापेमारी, 8 गिरफ्तार!

दानापुर रेल उपखंड में विशेष अभियान, यात्रियों को सुरक्षा व सतर्कता का संदेश

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का ‘सेकेंड चांस’ अभियान : 22 स्कूलों की 381 अनुत्तीर्ण बालिकाओं को मिल रहा शैक्षणिक सहारा

error: