बिहार

सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय शिक्षण-अधिगम सामग्री कार्यशाला संपन्न

फुलवारीशरीफ, अजित। सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, फुलवारी शरीफ में शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 और 16 जून को दो दिवसीय शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) कार्यशाला का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में बीएड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षण-अधिगम सामग्री शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और छात्र केंद्रित बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक और नवाचारी शिक्षण सामग्री विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों से संबंधित चार्ट, मॉडल, फ्लैश कार्ड, कार्यपत्रक, मानचित्र, विज्ञान एवं गणित आधारित मॉडल सहित अनेक शिक्षण-अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया. छात्र-छात्राओं ने समूह बनाकर उपयोगी और रचनात्मक शिक्षण सामग्री तैयार की तथा उनके शैक्षणिक उपयोग पर प्रस्तुतीकरण भी दिया। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं भावी शिक्षकों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षण कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. प्रतिभागियों ने भी कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अरविंद कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार, मोहम्मद उमर, संतोष कुमार यादव, रमेश चंद्र एवं वीरेंद्र कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: