बिहार

दो दिवसीय डांडिया उत्सव का आयोजन, डांडिया के साथ थिरकेंगे कदम

पटना सिटी, रॉबीन राज। आगामी नवरात्री के अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह लिंक पथ, कमला विहार मे दो दिवसीय ‘डांडिया उत्सव’ का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा हैं। जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता विनय चौहान और श्रेय ने बताया की ‘आर्टिसियन इवेंट और योर्स क्लिक’ द्वारा पहली बार 20 और 21 अक्टूबर को डांडिया उत्सव में लोग उमंग और जोश के साथ धमाल मचाने वाले हैं जिसकी तैयारियां जोड़ो सोरो से हो रही हैं।

इसमें 360 सेल्फी वीडियो, सेल्फी पॉइंट, खेल, युगल नृत्य प्रतियोगिता, फूडिंग के साथ ही साथ बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। डांडिया धमाल में ख़ास तौर पर ‘झिझिया और नाशिक ढ़ोल’ आकर्षक का केंद्र बनेगा। वहीं इस आयोजन में कई मुख्य अथिति के रूप मे शामिल होंगे। जिसमे भोजपुरी अभिनेत्री से लेकर कई प्रभावशाली व्यक्ति शामिल होने वाले हैं। डांडिया के टिकट पास का अनावरण कर दिया गया हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमला विहार के मालिक संजू मेहता, मातृभूमि थ्रेड इंडस्ट्रीज के संस्थापक रविरंजन जायसवाल शामिल हैं।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

error: