बिहार

फैयाजीया में दो दिवसीय सालाना उर्स शुरू

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): मालसलामी क्षेत्र के ख़ानक़ाह फैयाजीया सिमली शरीफ नुरूद्दीनगंज में हज़रत सैय्यद शाह गुलाम हुसैन और हज़रत शाह फिदा हुसैन (सरकार ए पटना) का 164वां दो दिवसीय सलान उर्स की शुरुआत बाद नमाज़ ए फ़जर कुरानखानी से हुआ । रात्रि 9 बजे हज़रत सैय्यद शाह फ़िदा हुसैन के मज़ार पर चादरपोशी एवं कुल और फातिहाखानी के बाद ख़ानक़ाह फैयाजीया सिमली शरीफ के सज्जादानशीं हज़रत सैय्यद शाह गुलाम फैयाज़ हुसैन फैयाजी ने विशेष दुआ फरमाई. जिसमें दुनियाँ भर से कोरोना जैसे महामारी को खतम करने एवं देश भर में अमन और शांति के लिए विशेष दुआ की चादरपोषी के बाद ख़ानक़ाह के परिसर में सूफी कवाली का आयोजन किया गया जिसमें फुलवारी से आए कवालों ने सूफी कलाम पेश की. इस मोके पर सैय्यद शाह अशरफ हुसैन, सैय्यद शाह सेराजी बाबू, सैय्यद अरशद, सैय्यद मोइनूद्दीन अजमेरी, सैय्यद फैज अहमद, सलीम,मसरूर आलम,शाकिर हुसैन,फिरोज आलम, एवं कई लोग इस उर्स को सफल बनाने में सक्रिय रहें।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: