बिहार

बंधन बैंक कर्मी से लूट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर : बथनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते माह में श्यामनगर चौक से सोनापुर जाने वाली सड़क में दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक बंधन बैंक कर्मी से नगदी डेढ़ लाख सहित एक टैबलेट तथा फिंगर देने वाला मोरफो मशीन लूट लिए जाने के मामले में बथनाहा थाना में कांड संख्या-18/2025 दिनांक- 3 मार्च 2025 अज्ञात अपराधी के विरुद्ध दर्ज किया गया था। दर्ज कांड में गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज, मुकेश कुमार साह के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था।

Advertisements
Ad 1

उक्त टीम में शामिल बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू,अपर थानाध्यक्ष श्यामली कुमारी, पु .स.अ. नि मिथिलेश कुमार, के अलावे सशस्त्र बल एवं सी.ए. पी.एफ के द्वारा आसूचना एवं तकनीकी विधि के तहत आज शुक्रवार को छापेमारी करते हुए जोगबनी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोना वार्ड संख्या एक निवासी मोहम्मद रहमान पिता तैमुल एवं विमल दास पिता सत्यनारायण दास को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी अपना गुनाह कबुल कर लिया है। वहीं थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने दोनों अपराधी का कई कार्रवाई करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

दो सप्ताहिक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल समापन

युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर श्रेणी से वंचित न रह जाए : मुफ्ती मोहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी

बेऊर के सिपारा में छापेमारी, 86.400 लीटर विदेशी शराब बरामद!

error: