बिहार

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर अब्दुल रज्जाक उर्फ अब्दुल खालिद, पिता स्वर्गीय मोइनुद्दीन, निवासी मदरसा गली, चौक थाना तथा उदित कुमार, पिता स्वर्गीय प्रकाश कुमार अवस्थी, निवासी नेहरू टोला, चौक थाना को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, चौक थाना कांड संख्या 558/26, मोबाइल झपटमारी से जुड़े मामले में आरोपी नीरज कुमार, पिता राजकुमार राय, निवासी मिर्चाई घाट गली, चौक थाना को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा शराब पीकर अपनी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में विकास कुमार, पिता शिव शंकर प्रसाद, निवासी हरिमंदिर गली, चौक थाना को गिरफ्तार किया गया। चौक थानाध्यक्ष के अनुसार, इस कार्रवाई में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

Related posts

पुलिस अधीक्षक, अरवल ने हाईवे पेट्रोलिंग बिहार वाहन का निरीक्षण किया

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 लीटर 720 ग्राम शराब बरामद!

error: