बिहार

नरपतगंज में विधानसभा चुनाव को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान

अररिया, रंजीत ठाकुर। विधानसभा चुनाव को लेकर नरपतगंज स्थित फोरलेन सड़क पर बने चेक पोस्ट पर नरपतगंज प्रभारी सीओ रामउदगार चौपाल के नेतृत्व में नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के मौजूदगी में पुलिस के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस के अलावे बीएसएफ के जवान भी शामिल थे। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण वाहन जांच से चालकों में हड़कम्प मच गया है।

इस बाबा प्रभारी सीओ राम उदगार चौपाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में जांच अभियान चलाया जा रहा है चुनाव में किसी भी प्रकार का अशांति नहीं हो इसके लिए सभी गतिविधियों पर ध्यान देते हुए जांच चलाया जा रहा है। वहीं थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पहली प्राथमिकता है चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करना। यह जांच असामाजिक तत्वों के द्वारा अराजिकता नहीं फैलाया जाय इसके लिए हर आने जाने बाली वाहनों की जांच की जाती है।

Related posts

बरबीघा कुर्सेढी पंचवदन में श्रावणी महोत्सव की तैयारी तेज, डीएम ने लिया जायजा

शेखपुरा DM दरबार में 31 फरियाद, डीएम ने कहा- जनता को चक्कर नहीं काटना पड़े

शेखपुरा में बना Plastic Waste Management Unit, कचरे से बनेगी सड़क और पेवर ब्लॉक

error: