क्राइमताजा खबरेंबिहार

पीपा पुल के पास मिले दो शव, स्थानीय लोगों ने जताई हत्या की आशंका

IMG 20210716 WA0036

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर थाना क्षेत्र के पीपा पुल के पास दो शव मिले हैं। दो शव मिलते ही क्षेत्र के लोगों में दशहत फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। पीपा पुल घाट के पास महिला व पुरुष का शव मिला है। दानापुर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। लेकिन अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की छानबीन कर रही है। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाह ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार आत्महत्या की बात कही जा रही है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!