बिहार

राजधानी में दो नाव में टक्कर, एक मजदूर लापता, नाव पर सवार 20 लोगों ने तैर कर बचाई जान, लापता मजदूर की तलाश जारी

20230216 184655

मनेर(आनंद मोहन): राजधानी पटना से सटे मनेर थाना के सुअरमरवा पंचायत के चौरासी घाट पर गुरुवार को सुबह में दो नाव आपस में टकरा गई। जिससे दर्जनों मजदूर नाव से भरी नदी में डूब गई, सभी मजदूर तैरकर बाहर निकल गए। डूबे हुए एक मजदूर अभी लापता है।

IMG 20230216 WA0019 1

लापता मजदूर की पहचान मनेर थाना के माधोपुर पंचायत के टाटाकॉलोनी के निवासी कृष्णा राय का 33वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। संजय कुमार नाव पर मजदूरी का काम किया करता था। दोनों नाव छपरा डोरीगंज से चौरासी सोन घाट पर बालू खनन करने जा रहा था। इसी दौरान हुई हादसा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रो -रो कर बुरा हाल है।

नाव हादसे की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुटी रही। घटना की सूचना मिलते ही मनेर अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह , मनेर थानाध्यक्ष एवं एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। मनेर अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चौरासी घाट पर नाव दुर्घटना हुई है।

जिसमें दर्जनों मजदूर सवार थे सभी मजदूर तैरकर बाहर निकल गए एक मजदूर अभी लापता है। नाव अभी सोन नदी में डूबी हुई है। जिसका नाव का अंश भाग पतवार दिखाई दे रहा है। जिसकी तलाश एसडीआरएफ टीम के द्वारा की जा रही है। लापता मजदूर की तलाश एसडीआरएफ टीम के द्वारा अभियान जारी है। खबर लिखे जाने तक डूबे मजदूर का लापता शव नहीं मिल पाया है। गौरतलब है कि मनेर में लगातार नौका दुर्घटना घट रही है फिर भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!