बिहार

विवेकानंद जयंती सह पुष्पांजलि समारोह में श्रद्धा सुमन अर्पित

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत और भारतीयता के ब्रांड एम्बेसडर थे विवेकानंद जिनके स्वप्न्न रूपी भारत के निर्माण में जुटे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उक्त बातें रविवार को भाजपा झुग्गी झोपड़ी मंच के जिला अध्यक्ष किशन शर्मा के अगुवाई में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बुथ संख्या 171, पर आयोजित विवेकानंद जयंती सह पुष्पांजलि समारोह में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने कही। भाजपा नेता श्री कुमार ने कहा कि जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारत और भारतीयता का शंखनाद कर परचम लहराया था। ठीक उसी प्रकार163 वर्ष बाद देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में स्थापित करने अर्थात विश्व गुरु भारत के निर्माण में लगे हैं।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने उपस्तिथ कार्यकत्ताओं से कहा कि भारत को जानना है तो विवेकानंद के जीवन वृत को पढ़ना होगा,और उनके के विचारों को आत्मसात कर देश व सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान के साथ विकसित भारत के निर्माण हेतु आगे आ कर कार्य करने का संकल्प लेना होगा। इस मौके पर झुग्गी झोपड़ी मंच के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष किशन शर्मा बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह आदि वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।वही जयंती सह पुष्पांजलि कार्यक्रम में नीतीश यादव, संजीव यादव मुन्ना पासवान, सूरज पासवान बिक्रम वर्मा विनोद पासवान गौरीशंकर शर्मा,वीरेंद्र तिवारी अर्जुन साह सहित अनेकों
बुथस्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण में स्थल चयन लिए पटना से पहुंची टीम ने किया निरीक्षण

उद्योग विभाग का कैम्प : 25 लाभुकों को 250 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति मिली

मुख्यमंत्री ने नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

error: