बिहार

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का ट्रायल 18 दिसंबर को – सतीश राजू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिवस के अवसर पर 21 से 25 दिसंबर 2024 तक होने वाली 5 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के आयोजन का ट्रायल 18 दिसंबर को पटना राजेंद्र नगर स्थित शाखा ग्राउंड में सुबह 07 बजे से किया जायेगा | इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने बताया कि ट्रायल के आधार पर टीम का चयन होगा और चयनित खिलाड़ी मोइनुलहक स्टेडियम में 21 से 25 दिसंबर तक आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशम में शामिल होंगी।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया, बैठक में मुख्य रूप से राजीव रंजन यादव, विकास सिंह, बिपुल सिंह आदि उपस्थित रहे।श्री राजू ने कहा कि ट्रायल हेतु अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर संपर्क कर ट्रायल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई!जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह

जहानाबाद में 154 एएसआई बने एसआई, पुलिस केंद्र में पिपिंग समारोह आयोजित

नालों में गोबर-मल-मूत्र बहाने पर रोक की मांग, वार्ड 60 की पार्षद ने नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

error: