बिहार

गया से फुलवारी पहुंचे एक सौ किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

फुलवारीशरीफ़(अजीत यादव): फुलवारीशरीफ प्रखंड के ढिबड़ा पंचायत के फतेहपुर गांव स्थित मधु इंटीग्रेटेड फ़ार्म पर दो दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया जिसमें गया जिले से आये 100 किसानो को प्रशिक्षित किया। इस प्रशिक्षण शिविर में आत्मा गया के 4 एटीएम भी उपस्थित रहे। साथ ही किसानों की हौसला अफजाई करने सुरेश कुमार भारद्वाज भूतपूर्व डीजीपी भी उपस्थित थे जिन्होंने ऑर्गेनिक खेती पर अपने विचार साझा की । साथ में 2016 में कृषि रत्न एवम अटल मिथिला सम्मान 2019 से सम्मानित अभिषेक कुमार भी प्रशिक्षण शिविर में किसानों को कई जानकारियां उपलब्ध कराया। बिहार के औरंगाबाद के निवासी अभिषेक ने समेकेतित खेती पर बात की। साथ ही वेटनरी कॉलेज से आये डॉक्टर पंकज ने कुकुट पालन एवम बकरी पालन के रख रखाव पर किसानो को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण शिविर में वीरबैक (Virbac) दवा की कंपनी से निधि ,सम्राट ,राज कुमार के साथ विजय , रीजनल मैनेजर बिहार के साथ उनके डायरेक्टर सेल्स राजा चुग भी उपस्थित थे, जिन्होंने कम से कम दवा का इस्तेमाल कर समेकीत खेती पर चर्चा की। इसमे बताया गया की कम लागत और कुछ प्रोटोकॉल का पालन कर समेकीत खेती में कैसे फायदा हो। कार्यक्रम का समापन मधु इंटीग्रेटेड फ़ार्म के संचालक एवम स्थानीय निवासी अमित कुमार ने किया। अमित ने विस्तार से बताया कि किसानो को कम लागत में कैसे अधिक फायदा कमाया जाए। इसके अलावा अमित कुमार ने कुक्कुट पालन में चूजे का रख रखाव, बकरी का रख रखाव, मछली में चुने का उपयोग आदि पर बात की।

Advertisements
Ad 1

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप

error: