बिहार

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यातायात पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज पुलिस अधीक्षक यातायात, पटना कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अप्रैल 2025 के महीने में यातायात संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यातायात पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 10 यातायात पदाधिकारियों और 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम और समर्पण यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस सम्मान से इन कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा होगा और आने वाले दिनों में यातायात संचालन में और सुधार देखने को मिलेगा।

Related posts

सीएम की सौगात : बरियारपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज, नई चीनी मिल भी लगेगी

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

error: