ताजा खबरेंबिहार

दाह संस्कार करने जा रहे लोगों का ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, दर्जनों जख्मी

मनेर(आनंद मोहन): मनेर प्रखंड के बांक गांव के समीप दाह संस्कार करने जा रहे लोगों का ट्रैक्टर 15 फीट गहरे गढे में पलट गई। यह दुर्घटना बुधवार को रात 10बजे की है। घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दर्जनों लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में चार की हालत ज्यादा गम्भीर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजी है। मनेर अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कमला गोपालपुर निवासी रामसेवक सिंह की पत्नी की मौत के बाद ग्रामीण एवं परिजन दाह संस्कार के लिए ट्रैक्टर से लोदीपुर के सामने गंगा नदी जा थे। जाते समय अंधेरा हो गया। इस बीच गांव से ठीक पहले बांक गांव के पास अचानक ट्रैक्टर पंद्रह बीस फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। इसपर सवार गोपालपुर निवासी स्वर्गीय नौमी राय के पुत्र प्रमोद कुमार की मौत हो गई। वह इस घटना में करीब दर्जनों लोग जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisements
Ad 1

घटना की सूचना मिलते ही मनेर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष पुरे दल बल के साथ पहुंचे एवं तत्काल घायलों को उपचार के अस्पताल भेजा है। घायलों दर्जनों लोगों का इलाज चल रहा है। घटना से गोपालपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन गड्ढे में गिरे हुए ट्रैक्टर को निकालने में लगी हुई है।

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

error: