बिहार

बथनाहा टूल टैक्स के पास तीन वाहनों की टक्कर

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा स्टेशन चौक स्थित टूल टैक्स के करीब देर संध्या को आइसर ट्रैक्टर,सिटी रिक्शा तथा ब्लैक कलर की मारुति सुजुकी बेजर कार में जोरदार टक्कर हो गया । इस टक्कर में तीनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तीनों ही वाहन के वाहन चालक सहित कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से फारबिसगंज रेफरल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बथनाहा रेल यार्ड से सीमेंट लदा ट्रैकर हाइवे पर अचानक आने से जोगबनी की तरफ से आ रही सिटी रिक्शा तथा ब्लैक कलर की कार टकरा गई जिसके बाद तीनों ही वाहन चालकों सहित वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं वाहनों की टक्कर के बाद मेन रोड पर वाहनों का जमा लग गया । घटना की सूचना मिलने के बाद बथनाहा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर वाहनों का परिचालन प्रारंभ कराया।

Related posts

बिहार में हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, निवेश और औद्योगिक गतिविधियां : नितिन गडकरी

नागपुर की संगत तख्त श्री पटना साहिब में हुई नतमस्तक

वार्ड 71 में गर्भवती महिलाओं के सम्मान में गोद भराई दिवस आयोजित

error: