बिहार

अपराध की फिराक में रहे तीन व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया!


अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड के बौसी थाना पुलिस ने रविवार के रात्रि गश्ती में 3 लोगो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अररिया एस पी अशोक कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बौसी थाना अंतर्गत गश्ती वाहन के द्वारा सन्देह के आधार पर एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया तो वो भागने लगा

जिसके बाद पुलिस द्वारा तेजी से करवाई करते हुए बाइक को पीछा करते हुए पकड़ लिया, उस बाइक पर तीन लोग सवार थे। उन लोगों को हिरासत में लेकर नाम – पता पुछते हुए तीनों का विधिवत बारी – बारी से तलाशी लिया गया तो पकड़े गये अभियुक्त 1. सोनु कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा 2. नीतीश कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा 3 गौरव कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाईल जप्त किया गया है ।

Advertisements
Ad 1

अग्रिम अनुसंधान के क्रम में सख्ती से पुछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि हमलोग आपराधिक घटना करने के फिराक थे ।
बौसी थाना पुलिस की सतर्कता के कारण आपराधिक घटना को अंजाम देने के पूर्व ही अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ पकड़ लिया गया ।

इस करवाई में बौसी थाना अध्यक्ष पु ० अ ० नि ० किंग कुंदन, विकास मौर्या बौसी ( अनुसंधानकर्ता ) व सशस्त्र बल बाँसी थाना शामिल थे।

Related posts

भीषण गर्मी को देखते हुए पटना में कक्षा 5 तक के स्कूल 2 जून तक बंद, कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं पर समय प्रतिबंध

शेखपुरा डीएम की पहल, ईंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों के लिए खुले 2 ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

CM का ऐलान- हर प्रखंड में खुलेंगे सरस्वती विद्या निकेतन, भ्रष्टाचारियों के लिए बेऊर जेल का गेट खुला

error: