बिहार

फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला सम्मान

डुमरिया(अरुणजय प्रजापति): सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 29वीं/सी वाहिनी के द्वारा मंगलवार के दिन एसएसबी कैम्प डुमरिया में प्रखंड क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रमुख प्रचार अभियान कार्यक्रम अंतर्गत बीते 19 नवंबर को रेफरल अस्पताल मैदान में कराए गए फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता बलिया और उपविजेता खरदाग की टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उक्त टूर्नामेंट में चार टीमों ने भाग लिया था।

एसएसबी 29वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी टी कमलेश पॉल ने डुमरिया एसएसबी कैम्प में आयोजित कार्यक्रम में दोनों टीमों को फुटबॉल और नेट तथा दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को जर्सी और पैंट तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला पार्षद रविन्द्र राम, मुखिया निर्मला कुमारी और महेंद्र यादव, पूर्व जिला पार्षद कृष्णा दास, मोहन यादव, सुहैल खान आदि उपस्थित थे।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: