बिहार

फुलकाहा बाजार में कृषि निदेशक पटना ने किया खाद दुकान का निरीक्षण

1673412656505

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में लगातार मिल रही कालाबाजारी के शिकायत के साथ-साथ 4 दिन पूर्व फुलकाहा बाजार में किसानों द्वारा खाद की किल्लत तथा कालाबाजारी एवं मनमानी वसूली को लेकर घंटों जाम कर प्रदर्शन किया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को कृषि विभाग पटना के संयुक्त निदेशक संजय नाथ तिवारी, उपनिदेशक पंकज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा के साथ फुलकाहा बाजार पहुंचकर तीन खाद दुकानों का जांच करते हुए दुकानदारों से कई महत्वपूर्ण जानकारी लिया इतना ही नहीं क्षेत्र के किसानों के समस्या से अवगत हुए।

किसानों ने बताया माफियाओं के द्वारा इस क्षेत्र में किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहित अन्य जिला से खाद को मंगवा कर सीमावर्ती क्षेत्र में स्टोक कर ऊंचे दामों में कालाबाजारी किया जाता है। वहीं इस क्षेत्र में जितना खाद का जरूरत रहता है उतना आवंटन नहीं मिल पाता है।

किसानों ने खाद का आवंटन बढ़ाने का मांग किया। मौके निदेशक संजय नाथ तिवारी ,जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा, कोआर्डिनेटर विशाल आनंद, जिला कोआर्डिनेटर मनीष कुमार, क्षेत्र के किसान सलाहकार मौजूद थे।

वहीँ क्षेत्र में खाद के आवंटन को बढ़ाने के संबंध में मीडिया के पूछे जाने पर निदेशक पटना ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की समस्या से हम अवगत हुए हैं आवंटन बढ़ाया जाएगा।

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद