बिहार

40 सिलेंडर के साथ तीन लोग गिरफ्तार!

IMG 20210522 WA0110

दानापुर(आनंद मोहन): जहां देशभर में कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है ,वहीं बिहार में ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की मौत भी हो चुकी हैं ,फिर भी कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दानापुर अनुमंडल अंतर्गत के शाहपुर पुलिस ने दियारा के गंगहारा से नाइट्रोजन के सिलेंडर को ऑक्सीसजन सिलेंडर में बदलने तीन लोगो को 40 सिलेंडर के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें पहलेजा निवासी अनिल महतो, शंकरपुर निवासी संतोष कुमार एवं गंगहारा निवासी संतोष कुमार शामिल है। पुलिस सभी से पुछताछ में लगी है.

img 20210522 wa01111304435577527059095

शाहपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गंगहारा में कुछ लोग ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर रखे है। जिस पर छापेमारी की गयी तो वहां 40 नाइट्रोजन सिलेंडर मिले जो काला रंग का था जिसे ग्रेडिंग मशीन से रंग बदला जा रहा था। नाइट्रोजन सिलेंडर को ऑक्सीाजन सिलेंडर में बदला जा रहा था। इन लोगो द्वारा पटना के एक अस्पताल में ये सभी सिलेंडर भेजे जाने थे। ये लोग 50 सिलेंडर गुजरात से लाये थे। उन्होने बताया कि नाइट्रोजन सिलेंडर को ऑक्सीजन सिलेंडर में बदला जाना अपराध है। इस मामले में सोनपुर के पहलेजा निवासी अनिल महतो, शाहपुर के शंकरपुर निवासी संतोष कुमार एवं गंगहारा निवासी संतोष कुमार गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सभी से पुछताछ की जा रही है। पुछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!