बिहार

त्रिदिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

20250405 160811

अररिया, रंजीत ठाकुर : स्थानीय विद्यालय सुलोचना देवी डॉ० डी० एल० दास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कटहरा फारबिसगंज में त्रिदिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक डॉ० डी० एल० दास और प्रधानाचार्य आलोक कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ किया गया । वे कार्यशाला के उद्देश्य व उपादेयता पर प्रकाश डाले। द्वितीय और तृतीय दिवस में स्थानीय सचिव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ । उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति,2020 के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के पांच प्रमुख बिंदुओं पर ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि इस को पूर्ण सफल बनाने में विद्या भारती के विद्यालयों के आचार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

साथ ही इसके लिए हमेशा अपने आप को अपडेट और अपग्रेड करते हुए अपने शिक्षण कौशल से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है । द्वितीय सत्र में विगत सत्र की योजनाओं का सिंहावलोकन तथा नए सत्र की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विद्यालय के सबल और दुर्बल पक्षों की चर्चा की गई। प्राचार्य ने शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु विभिन्न पद्धतियों के क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया और कहा कि आचार्यों को आधुनिक शिक्षण कौशल से सुसज्जित होने की आवश्यकता है तभी हम समय के साथ-साथ चल पाएंगे और वास्तविक लक्ष्य की प्राप्ति कर पाएंगे। इस मौके पर संरक्षक सत्येंद्र पंकज, सदस्य सकलदेव मंडल , मीडिया प्रभारी आचार्य अजय कुमार राय, अरविंद कुमार दास, अनिल कुमार, संतोष कुमार, शबनम देवी, रिया कुमारी, विनोद कुमार राय, जया कुमारी, जयंती कुमारी, आयुषी सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!