बिहार

फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ व चोरी के मामलों में तीन अभियुक्त गिरफ्तार!

पटना, अजित। फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ और चोरी से जुड़े मामलों में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

एसपी सिटी पश्चिमी भानु प्रताप ने बताया कि मादक पदार्थ से जुड़े मामले में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 175/26 दिनांक 27.01.26 के तहत पुलिस ने अंकित कुमार उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है. अभियुक्त मृतक सुरेन्द्र पासवान का पुत्र है और कोरजी, थाना फुलवारी शरीफ का निवासी है. पुलिस के अनुसार आरोपी मादक पदार्थ से जुड़े अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। चोरी के मामले में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 176/26 दिनांक 27.01.26 के तहत रोहित कुमार उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त साधु चौधरी का पुत्र है और मोहम्मदपुर कुर्जी, थाना फुलवारी शरीफ का निवासी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। एक अन्य चोरी के मामले में फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 184/26 दिनांक 27.01.26 के तहत मो. पिन्टु उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्त माजिद कुरैशी का पुत्र है और संगी मस्जिद इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी से संबंधित शिकायतें दर्ज थीं।

Related posts

तिरंगा यात्रा में जेन-अल्फ़ा और जेन-जी के साथ शामिल हुए सांसद रविशंकर प्रसाद

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की तिरंगा यात्रा बिंध्याचल राय के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न

आजादी के 80वें वर्षगांठ पर भी नहीं सुधरी RSS की दलित विरोधी मानसिकता : राजेश राम

error: