बिहार

बैंक मे पैसा जमा करने जा रही युवती से 18 हजार छीन भाग निकले चोर

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बैंक मे पैसा जमा करने जा रही युवती के हाथ से झपट्टा मार चोर पर्स लेकर भागने लगा। युवती के द्वारा शोर मचाया गया, तो आसपास के लोगों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन तबतक देर हो गई थी और चोर भाग निकला। वहीं इस घटना में युवती का मोबाइल तो टूट ही शरीर के हाथ और अन्य जगह भी चोटे लगी।

पूरा मामला चौक थाना क्षेत्र का हा, जहां चौकशिकारपुर सिटी स्कूल के समीप की रहने वाली पीड़िता लवली करीब साढ़े 18 हजार अपने पर्स मे रखे चौक स्थित बैंक मे पैसा जमा करने जा रही थी की जैसी ही वह स्लम एरिया मोड़ के पास पहुंची ही थी कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आया और झपट्टा मारकर पर्स छिनते हुए स्लम एरिया के रास्ते भाग निकला। हालांकि आसपास द्वारा लोगों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोर नहीं पकड़ा पाया। वहीं घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छीनतई की घटना को बारिखी से जांच कर रही है। और आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। इस संबंध में चौक थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: