बिहार

अररिया में ज्वेलर्स की दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर चौक स्थित अजय ज्वेलर्स में चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार चोरी की जानकारी दुकान मालिक को तब हुई जब वह दुकान खोलने आया। चोरों ने वुधवार की रात सवा एक बजे के करीब दुकान के पीछे से शटर को मोड़ कर उठा दिया और तीन की संख्या में चोरों ने दुकान में प्रवेश किया और लाखों का जेवरात लेकर चंपत हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।

घटना की सूचना अररिया थाना को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंचकर, घटना की जांच की और सीसीटीवी को भी खंगाला। मौके पर मौजूद अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि अभी चोरी के सामानों का आकलन किया जा रहा है, चोर लॉकर को नही तोड़ पाए है। यह दुकान जिस मार्केट में है, बहुत ही असुरक्षित मार्केट है।

Advertisements
Ad 1

चोरों ने पीछे से घुसकर चोरी कर ली और सामने से लोगों को कुछ भी पता नहीं चला। एसडीपीओ ने कहा ,”हमने सीसीटीवी को खंगाला है, शीघ्र कार्रवाई की जाएगी”।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक अजय कुमार ने बताया कि तीन चोरों ने चोरी की है, चोर शातिर थे, दुकान में घुसते ही सीसीटीवी को दूसरी ओर मोड़ दिया। यह पूछे जाने पर कि कितने की चोरी हुई है तो उन्होंने कहा कि अभी आकलन कर रहे हैं उसके बाद बताया जाएगा।

Related posts

सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट बदला जा रहा, यातायात जारी

संपतचक में सोनू हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, स्पीडी ट्रायल की मांग

डिलाइट दूध एवं दुग्ध उत्पाद प्रदर्शनी में उमड़े उपभोक्ता, चाय और उत्पादों की सराहना

error: