बिहार

सोनापुर के पप्पू भगत का स्कॉर्पियो पटना से हुई चोरी, चोरी करते चोर की फुटेज सीसी कैमरा में कैद

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर निवासी पप्पू भगत पिता उमेश भगत ने अपने स्कॉर्पियो वाहन संख्या बी आर 38 पी 1919 से इलाज करवाने हेतु 17 जनवरी को पटना गए थे। इलाज के दौरान रात्रि में पटना के इंदिरा पुरी रोड नंबर 3 मकान संख्या 34 ए थाना पाटलिपुत्र में ठहरे हुए थें तथा अपना स्कॉर्पियो मकान के आगे खड़ा कर दिए थें।

18 जनवरी की सुबह जब अस्पताल जाने के लिए बाहर आए तो देखें कि मेरा स्कॉर्पियो उक्त स्थान पर नहीं है काफी खोजबीन करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो देखा गया कि चोर वाहन को चोरी करके ले गया है। तत्पश्चात चोरी की लिखित सूचना पाटलिपुत्र थाना को दिया गया। सूचना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो चोरी के मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं पाटलिपुत्र थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर कांड संख्या 46/2023 दर्ज कर आगे छानबीन में जुट गई है। वहीं स्कार्पियो वाहन चोरी हो जाने से पीड़ित सदमा में है।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: