बिहार

रंगे हाथ पकड़ा गया चोर!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गुरूवार कि अहले सुबह लगभग 3 बजे फुलवारीशरीफ के अल्वा कालोनी में चोरी करते हुए सद्दाम नामक चोर को लोगों ने सीसीटीवी कैमरे कि मदद से पकड़ लिया। सद्दाम जो कि अपने आप को नया टोला ईसानगर का बता रहा है. गुरूवार कि अहले सुबह मो0 राशिद के घर का ताला चोर ने काट कर साईकिल चोरी कर लिया था लेकिन चोरी कि घटना तीसरी आंख में कैद हो गयी और जैसे ही खट खुट कि आवाज सुनकर राशिद मियां जागते है और अपने पड़ोसियों को फोन से खबर देते है ंकि हमारे घर में चोर घुस गया है कालोनी वालों ने चोर को चारो ओर से घेर लिया और लप्पर थप्पड लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया। अगर देखा जाए तो ईधर कुछ दिनों के अंदर अल्वा कालोनी में चोरी कि वारदात में काफि इजाफा हुआ है और इससे कुछ दिन पहले भी एक चोर चोरी करते हुए रंगेहांथ पकड़ा गया लेकिन उसके तीन और साथी भागने में सफल रहे थे लेकिन बाद में उन तीनों को भी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया वहीं दिन दहाड़े अल्वा कालोनी से एक लाख रूपये कि छिनतई लेकिन अभी तक इसका कोई सुराग नहीं मिला।

Related posts

संपतचक में ग्रामीण खेत मजदूर सभा का अनशन, भूमिहीनों को जमीन देने की मांग

गोनपुरा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

फर्जी रजिस्ट्री मामले में आठ के खिलाफ चार्जशीट, वैध खरीदारों में खुशी

error: