बिहार

शहीदी जागृति यात्रा को लेकर पूर्वी भारत की संगत में खासा उत्साह : जगजोत सिंह सोही

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमन्दिर सिंह पटना साहिब प्रबन्धक कमेटी और बिहार की सरकार के सहयोग से जागृति यात्रा निकाली जा रही है जो कि कल सुबह राजगीर से जयकारों की गूंज में आरंभ हुई थी और देर शाम रामगढ़ पहुंचकर समापना हुआ। यात्रा में गुरु साहिब के पावन स्वरुप, पुरातन षस्त्र एक पालकी के अन्दर सुषोभित हैं जिसका संगत द्वारा दर्षन किया जा रहा है और जहां से भी यात्रा गुजर रही है संगत पूरे उत्साह के साथ उसका स्वागत करती दिख रही है। यात्रा के दोपहर झुमरी तलईयां पहुंचने पर सैंकड़ों की गिनती में संगत ने फूलों की बारिष के साथ स्वागत किया। तख्त पटना साहिब कमेटी के महासचिव इन्द्रजीत सिंह अपनी टीम मैनेजर हरजीत सिंह, नारायण सिंह अन्य के साथ विषेष तौर पर यात्रा के साथ चल रहे हैं।

Advertisements
Ad 1

सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि गुरुद्वारा शीतलकुण्ड राजगीर सिंह से कल सुबह यात्रा की आरंभता हुई थी और झुमरी तलईया आदि होते हुए रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में समाप्ति हुई जहां विषेष दीवान देर रात तक सजाया गया जिसमें तख्त साहिब के हजूरी रागी जत्था द्वारा कीर्तन संगत को श्रवण करवाया और कथावाचक सतनाम सिंह के द्वारा गुरु साहिब की शहादत का इतिहास संगत को श्रवण करवाया। इसी प्रकार आज सुबह दीवान की समाप्ति के बाद यात्रा रामगढ़ से अगले पड़ाव धनबाद के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर महासचिव इन्द्रजीत सिंह के द्वारा संगत से विचारों की सांझ की।

Related posts

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक, बिहार ने VSI के साथ मिलाया हाथ

गन्ना किसानों की समृद्धि एवं चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : सचिव

हेल्थ वाड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनेगी : इंजीनियर कुमार शैलेंद्र

error: