क्राइमबिहार

पटना बाईपास में अहले सुबह युवक को गोलियों से भून डाला

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना में अहले सुबह बाईपास रोड किनारे एक 35 वर्षीय युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से छलनी मौत के घाट उतार दिया। घटना बेउर थाना अंतर्गत बाईपास रोड में अमित होटल के नजदीक राजधानी फर्नीचर के पास की बताई जाती है । मौके पर पहुंची बेउर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। अपराधियों ने युवक के पेट छाती और पीठ में गोलियां मारी है । घटना के बारे में बताया जाता है कि अनिशाबाद बाईपास रोड में अहले सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए । घटना की सूचना मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने पुलिस को दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर तहकीकात शुरू कर दी । पटना में सुबह सुबह हुई हत्या की वारदात के बाद बेऊर अनिसाबाद और आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल है । हत्या की यह वारदात बाईपास रोड में विष्णुपुरी के सामने राजधानी फर्नीचर के पास हुई । बेउर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया अज्ञात करीब 35 वर्षीय युवक को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। मृतक के शरीर मे तीन गोलियां लगने का पता चल रहा है । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा मृतक के शरीर में कितनी गोलियां लगी हैं। शव को देखने से लगता है कि अपराधियों ने युवक के छाती औऱ पेट मे गोली मारी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शरीर पर रेड टी शर्ट क्वार्टर पैंट और गले में गमछा पाया गया है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: