बिहार

महिला ने बैंक से रुपया निकाल कर गई खरीदारी करने, अज्ञात महिला चोरों ने पर्स काटकर उड़ा ले गए

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज बाजार में चोरों का तांडव आज सोमवार को समय करीब 2:30 बजे एक महिला दंपति ने नरपतगंज सीएसपी बैंक से 12000 रुपैया निकालकर पर्स में रखकर खरीदारी कर रही थी।उसी दौरान अज्ञात महिला चोर ने उक्त महिला का पर्स काटकर रफूचक्कर हो गई। इधर महिला पर्स नहीं देख जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगी। पीड़ित महिला नरपतगंज थाना क्षेत्र के रामघाट निवासी नीशु कुमारी ने मीडिया के सामने बताई की सीएसपी बैंक से रुपया निकालकर मैं आम खरीद रही थी

आम चुन-चुन कर लेने लगी, तभी दो महिला आई और दुकानदार से भाव मॉल करने लगी कुछ क्षण बाद महिला वहां से चली गई। महिला के जाते ही जब मैं आम का कीमत चुकाने के लिए जैसे ही पर्स में हाथ देते हैं तो देखते हैं कि पर्स नहीं है। चारों तरफ दोनों महिला को खोजने के बावजूद भी नहीं मिली। बताते चलें कि थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर बाजार अवस्थित है फिर भी दिन के उजाले में चोरों का तांडव देखने के लिए मिल रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि कानून व्यवस्था की कोई चीज नहीं है। लोगों का मनोबल अपराध के तरफ बढ़ता जा रहा है।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: