बिहार

रविशंकर प्रसाद के होली मिलन कार्यक्रम में बही फगुआ की बयार और पारंपरिक और सांस्कृतिक गीतों एवम नृत्य की झलक

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद जी द्वारा आज अपने लोकसभा क्षेत्र के स्थानीय जनता,कार्यक्रताओ एवम भाजपा नेताओं के लिए होली मिलन कार्यक्रम कर आयोजन किया गया । होली के दौरान पूरे देश में अलग अलग सस्थानो और प्रमुख राजनीतिक नेताओं के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम कराया जाता है। इसी कड़ी में लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद जी द्वारा भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन विगत कई वर्षों से कराया जा रहा है।

श्री प्रसाद के द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक सद्भावना की झलक मिली। श्री प्रसाद के होली मिलन कार्यक्रम में बिहार के मुख्य मंत्री श्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, श्री नंदकिशोर यादव जी,विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे जी, नितिन नवीन जी सहित स्थानीय विधायक, वकील, डॉक्टर्स विशेष रूप से पहुंचे।

श्री प्रसाद के होली मिलन कार्यक्रम में सभी समाज के लोगो साथ साथ संघ विचार परिवार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता भी पहुंचे। श्री प्रसाद के द्वारा आयोजित होली मिलन में अनुशासन की झलक भी देखने को मिली। वहा उपस्थित जनसमूह केवल चंदन और फूलों की होली खेलते नजर आई साथ ही गीतों एवम नृत्यों में भी गांव की खुशबू,फगुआ का बयार और होली के सांस्कृतिक एवम पारंपरिक नृत्यों की ही झलक देखने को मिली जो होली की खूबसूरती को दर्शा रहा था। श्री प्रसाद ने सभी मीडिया कर्मियों को भी चंदन लगाया और कहा होली सद्भावना का,प्रेम का मिलन का कार्यक्रम है।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात