बिहार

एम्स पटना को प्रतिष्ठित “एशिया सेफ सर्जिकल इम्प्लांट कंसोर्टियम क्यूआईपी अवार्ड 2024”

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) एम्स पटना को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा “एशिया सेफ सर्जिकल इम्प्लांट कंसोर्टियम क्यूआईपी अवार्ड 2024” से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार उपकरण और इम्प्लांट रीप्रोसेसिंग की उच्च गुणवत्ता के लिए दिया गया.

इस प्रतियोगिता में एशिया के 30 प्रतिष्ठित अस्पतालों ने भाग लिया, जिसमें एम्स पटना “विशिष्ट विजेता” श्रेणी में भारत का एकमात्र विजेता बना. 3M इंडिया ने कार्यक्रम के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई.

पुरस्कार एम्स पटना की टीम ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में प्राप्त किया. सी एस एस डी विभाग, जो संक्रमण रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है, पहले से ही सी ए एच ओ द्वारा मान्यता प्राप्त है.कार्यकारी निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय और अन्य अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई दी.

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात