बिहार

गौरीचक में जर्जर झूलते तारो से ग्रामीणों को परेशानी 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आए दिन गौरीचक के ग्रामीण क्षेत्रों में घटना होती रहती है, वहीं गौरीचक गांव में बिजली के नंगा तारों की स्थिति काफी जर्जर है । थोड़ी सी हवा चलने पर तार एक दूसरे से टकराती है और इससे लगातार घटना होती रहती है । वही जमीन से तार की ऊंचाई काफी कम है जिससे बराबर छोटी मोटी भी घटना होती रहती है जिससे आम लोग काफी परेशान हैं । ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत की गयी लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई । जुझारपुर में भी मुख्य सड़क पर काफी दूरी तक लगातार झूलता हुआ तार गया है और एक दूसरे के संपर्क में आने से हमेशा विस्फोट होते रहता है जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी होती है । लोग डर डर के उस रास्ते से गुजरते हैं । लगभग पूरे गौरीचक गांव क यही स्थिति है जहां बिजली विभाग के लापरवाह से आए दिन घटना होती रहती है. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश राय ने मांग करते हूए कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल इधर आकर सर्वेक्षण कर जर्जर तारो को दुरुस्त कराने का काम करना चाहिए

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: