झारखण्डताजा खबरें

ट्रक ने एक हवलदार सहित 2 की जान ली!

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक हवलदार मृत्युंजय पासवान पुलिस वाहन चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। दूसरा ट्रक चालक था जो अपने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस वालों के साथ सड़क किनारे खड़ा होकर देख रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित एक अन्य ट्रक ने हवलदार व ट्रक चालक को लपेटे में लिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

बताया जाता है कि दनुआ घाटी के पास एक कंटेनर और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस वाहन को किनारे लगा कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पुलिस के अधिकारी, हवलदार व जवान देख रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और इसके चालक ने आवाज लगाते हुए सड़क किनारे मौजूद लोगों को हटने का इशारा किया। ट्रक चालक की आवाज सुनकर एक एएसआई और चार जवान सड़क से हट गए, लेकिन हवलदार व दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक समझ नहीं पाया और दुर्घटना का शिकार हो गया।
बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक भी इस घटना के बाद पलट गया। कुल मिलाकर एक साथ चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है।

Related posts

पटना पुलिस मुख्यालय के बाहर बेकाबू निजी कार का कहर, सार्जेंट मेजर की स्कॉर्पियो में पीछे से मारी जोरदार टक्कर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

छात्र आंदोलन के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, सीजेएम के समक्ष पेशी के बाद बेऊर जेल भेजने की तैयारी

error: