बिहार

ट्रक ने बाइक मे मारी टक्कर, युवक की हुई मौत!

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। आय दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना का शिकार हो ही जाते हैं। वहीं शनिवार को भी एक ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। जिसमे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

मामला बाईपास थाना इलाके के महिंद्रा शोरूम के एनएच 30 के पास का है, जहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मोटरसाइकिल ट्रक के अंदर जा फसा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक के अंदर से बाइक सवार युवक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल लें गया। काफी देर तक अस्पताल के बाहर सड़क पर पड़ा रहा। परिजनों के आने के बाद पुलिस एनएमसीएच ले गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: