जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केंद्र परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी, जहानाबाद सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर कार्य के लिए कई पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं, शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
