बिहार

रोजा इफ्तार का सिलसिला पकड़ने लगा रफ्तार

फुलवारी शरीफ, अजित। माह-ए-रमजान का आधे से ज्यादा रोजा पूरा हो चुका है, वही रोजा इफ्तार का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ने लगा है.वृहस्पतिवार को हारून नगर सेक्टर 2 में दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया.यह इफ्तार पार्टी विशेष रूप से महिलाओं की इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी.

Advertisements
Ad 1

महिलाओं की इफ्तार पार्टी में काफी संख्या महिला और बच्चे रोजेदार सहित स्थानीय लोग शरीक हुए. इफ्तार पार्टी में गैर मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हुई जिससे सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला.वहीं फुलवारी शरीफ सदर बाजार में व्यापारी बंधुओ ने इफ्तार पार्टी आयोजित की जिसमें आसपास के सभी समुदाय के कई व्यापारियों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और दावत इफ्तार के बाद सामूहिक दुआ भी हुई. लोगों ने कहा कि इफ्तार पार्टी से आपसी सामाजिक भाईचारा और मुहब्बत का पैगाम प्रगाड़ होता है.

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

error: