बिहार

भंगही पंचायत के वार्ड एक में लगे नल जल योजना की टंकी बनी शोभा की वस्तु,नहीं पहुंच रहे लोगों के घर तक शुद्ध जल

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत भंगही पंचायत के कुशेश्वर साह के घर के पास वार्ड एक “ए” में लगे बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल की टँकी व कनेक्शन शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। आज मंगलवार को वार्ड के दर्जनों ग्रमीणों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताते हुए कहा लगभग एक वर्ष से टंकी से लोगों के घरों तक शुद्ध जल नहीं पहुंच रहा है।जिसको लेकर कई बार ऑपरेटर के द्वारा संवेदक और जेई को सूचना दी गई । परंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया है। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा बिहार सरकार की यह योजना केवल लूट खसोट की योजना बनकर रह गया है।

क्या कहते हैं टंकी ऑपरेटर संतोष कुमार साह-
इस बाबत ऑपरेटर संतोष कुमार साह ने बताया कि टंकी से पानी सप्लाई मोटर चला कर किया जाता है। उसके लिए नियमित विद्युत तथा सामान्य वोल्टेज की आवश्यकता है। विद्युत अगर रहती है तो वोल्टेज नहीं रहता है। जिस कारण मोटर नहीं चलाया जा सकता और लोगों के घरों तक शुद्ध जल नहीं पहुंच पाता है। मेरे द्वारा कई बार पीएचडी विभाग के जेई और संवेदक को सूचना दिया गया है। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। वहीं मौके पर प्रदर्शन कर रहे आशीष कुमार साह, नित्यानंद साह, सोनू कुमार साह,हरि साह, सतन साह, गणेश साह, रामदेव साह, संतोष साह, भरत साह, रमेश साह, आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

बाइट-ग्रामीण व ऑपरेटर का

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

error: